चित्रकूट में डबल मर्डर के आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर

सतना
जिले के चित्रकूट में बीते दिनों डबल मर्डर से सनसनी फैल गई थी। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि सड़क दुर्घटना के बाद आरोपियों ने दोनों को गोली मार दी थी। इस दौरान युवती के परिजनों ने वकील के साथ भी कोर्ट में मारपीट की है।


दरअसल, सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में 17 जनवरी को 2 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में भाटिया शराब कंपनी के मैनेजर और उनकी सहयोगी प्रिया सिंह की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी में टक्कर के बाद आरोपियों ने दोनों को गोली मार दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

Source : Agency

11 + 15 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]